Table of Contents
Ladli Behna Yojna
Ladli Behna Yojana -: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की सभी महिलाओं को आर्थिक शक्ति प्रदान करने और उन पर आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार एवं परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 5 मार्च 2023 को लाडली बहना योजना को लागू किया गया है। इस योजना के लिए राज्य की महिलाओं को सरकार द्वारा हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता रकम प्रदान की जाएगी।
यानी की हर साल कुल मिलाकर सभी महिलाओं को 12000 रुपए प्रदान किए जाएंगे। मध्य प्रदेश Ladli Behna Yojana के अंतर्गत सरकार द्वारा अगले 5 साल तक 60 हजार करोड़ रुपए खर्च करने का ऐलान किया गया है। 25 मार्च 2023 से लाडली बहना योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया जा चूका है । अगर आप भी मध्य प्रदेश की महिला में से एक हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहती है तो आपको यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक पूरा पढ़ना होगा।
Ladli Behna Yojna 2023 के तहत राज्य की गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को 1 साल में 12000 रुपए और 5 वर्ष में 60 हजार रुपए दिए जाएंगे। सहायता राशि प्राप्त कर महिलाएं अपने परिवार की आधारभूत जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो सकेगी। मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने इस योजना से एक करोड़ महिलाओं को लाभ दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी निचे दी गयी है
योजना का नाम = Ladli Behna Yojna
शुरूात की गई = मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा
संबंधित सरकारी विभाग = महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश
लाभार्थी इस योजना में = राज्य की महिलाएं
योजना का उद्देश्य = प्रदेश की सभी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना
आर्थिक सहायता = 1000 रुपए हर महीने और , सालाना 12000 रुपए
आवेदन प्रक्रिया = ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइट = cmladlibahna.mp.gov.in
Ladli Behna Yojna लाडली बहना योजना का उद्देश्य
मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा लाडली बहना योजना को शुरू करने का प्रमुख उद्देश्य राज्य की सभी महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान कर सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। लाडली महिला योजना के तहत हर महीने सरकार द्वारा 1000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सकेगी।
Ladli Behna Yojna के मिलने वाले लाभ एवं इसकी विशेषताएं
• मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना को 5 मार्च 2023 को शुभारंभ कर दिया था |
• इस लाडली बहना योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की राशि दी जाएगी।
• लाड़ली बहन योजना के तहत सभी महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रूपए दिए जायँगे |
• मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना के कार्यवयन के लिए 5 वर्षों में 60 हजार करोड़ रुपए की रकम पात्र महिलाओं को आवंटित की जाएगी।
• पात्र बहनों के बैंक खाते में लाडली बहन योजना के तहत हर महीने की 10 तारीख को 1000 रूपए की रकम डायरेक्ट खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
• मध्य प्रदेश राज्य की पात्र बहने लाडली बहना योजना में आवेदन करने के लिए अपने नजदीकी कैंप में जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकती है।
• इस Ladli Behna Yojna लाड़ली बहन योजना से मध्य प्रदेश राज्य की 1 करोड़ बहनों को लाभान्वित किया जाएगा।
• मध्य प्रदेश राज्य की महिलाएं लाडली बहन योजना के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगी। और अपने अपने परिवार का भरण पोषण करने में भी सक्षम बनेगी।
MP Ladli Behna Yojna के लिए पात्रता
• इस Ladli Behna Yojna लाडली बहना योजना का लाभ सिर्फ मध्य प्रदेश की सभी बहने ही पात्र होगी।
• इस योजना में आवेदन करने के लिए मध्य प्रदेश की बहनों का विवाहित होना जरुरी है।
• विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला इस योजना के लिए आवेदन कर सकेंगी
• आवेदक महिला की आयु 23 से 60 वर्ष के बीच होनी जरुरी है |
• गरीब और निम्न मध्यमवर्गीय परिवार की महिला भी इस लाडली बहना योजना के लिए पात्र होगी।
• महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
• इस योजना के तहत आवेदक के पास 5 एकड़ से अधिक की कृषि भूमि होनी जरुरी है |
• इस योजना को प्राप्त करने के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग की महिलाएं पात्र होंगी।
Ladli Behna Yojna लाडली बहना योजना में आवश्यक दस्तावेज
• समग्र आईडी
• आधार कार्ड
• मोबाइल नंबर
• बैंक खाता विवरण
• पासपोर्ट साइज फोटो

Ladli Behna Yojna लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
• Ladli Behna Yojna के तहत आवेदन करने के लिए आपको कहीं भी जाने की जरुरत नहीं होगी।
• इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा और ।
• इस योजना के आवेदन फॉर्म ग्राम पंचायत/वार्ड कार्यालय या जगह जगह पर कैंप लगा कर दिए जाएंगे।
• आपको फिर कैंप में जाकर सरकारी अधिकारियों से बात करनी होगी।
• आवेदन करने के लिए आपको अपना जरुरी विवरण दस्तावेज सरकारी अधिकारियों को देने होंगे।
• सरकारी अधिकारी द्वारा आपका आवेदन फॉर्म लाडली बहना पोर्टल में भरा जायगा ।
• आवेदन फॉर्म को भरने के दौरान आपको अपना पासपोर्ट फोटो सरकारी अधिकारियों को देना होगा।
• और फिर इसके बाद आपका आवेदन/अप्लाई ऑनलाइन कर दिया जाएगा।
• ऑनलाइन आवेदन/अप्लाई होने के बाद आपको सरकारी अधिकारी द्वारा फॉर्म की रसीद मिल जाएगी। जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
• इस प्रकार आप अपने नजदीकी कैंप में जाकर आवेदन/अप्लाई कर सकते हैं।